फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों में दिखा उत्साह, 70.76 फीसदी टीकाकरण, 18 केंद्रों पर 3224 हेल्थ वर्करों को लगी पहली डोज

Fri, 05 Feb 2021 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद के रेलवे हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
पांचवें टीकाकरण दिवस पर हेल्थ केयर वर्करों में उत्साह देखने को मिला। इस उत्साह ने टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ा दिया। शहर के 18 अस्पतालों में हुए टीकाकरण में 70.76 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। जो पिछले टीकाकरण दिवस की तुलना में 14.46 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक आशीर्वाद नर्सिंग होम में 82.9 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को शहर के 18 अस्पतालों में टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे अस्पताल समेत सात सरकारी और दस निजी अस्पताल शामिल रहे। जहां टीकाकरण के 39 सत्र हुए। इन केंद्रों पर आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की खासी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल के केंद्र पर कतार भी दिखी। 18 केंद्रों पर 3224 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जो कुल लक्ष्य 4556 के सापेक्ष 70.76 प्रतिशत है।

29 जनवरी को हुए 56.3 प्रतिशत टीकाकरण की तुलना में गुरुवार को 14.46 फीसदी अधिक टीके लगे। केंद्रों पर आशा और आंगनबाड़ी वर्करों की खासी भीड़ देखने को मिली। शहर में सबसे अधिक आशीर्वाद नर्सिंग होम में 82.9 और सबसे कम सिद्ध हॉस्पिटल 40.8 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन


टीका लगवाकर बढ़ाया उत्साह
मुरादाबाद। शहर के सबसे बुजुर्ग डाक्टरों में शामिल 94 वर्षीय डा. डीपी मनचंदा भी गुरुवार को टीका लगवाने केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। डा. डीपी मनचंदा ने कहा कि टीका जरूर लगवाएं। इससे डरने घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं अपेक्स हॉस्पिटल में सत्तर वर्षीय डीके मेहरोत्रा ने भी टीका लगवाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


किस केंद्र पर कितने प्रतिशत टीकाकरण
केंद्र------------प्रतिशत
महिला अस्पताल-----60.9
जिला अस्पताल-----63.8
एपीएचसी टाउनहॉल-69.0
केंद्रीय पुलिस अस्पताल---52.4
एपीएचसी मझोला-74.4
एपीएचसी फकीरपुरा-78.4
एपीएचसी पीतल बस्ती-72.7
विवेकानंद अस्पताल--68.0
कॉसमॉस अस्पताल--51.3
ब्राइट स्टार अस्पताल--71.0
सिद्ध हॉस्पिटल-----40.8
क्रेस्ट अस्पताल--61.2
साईं हास्पिटल--73.2
कोठीवाल डेंटल कालेज--78.4
अपेक्स हास्पिटल--58.7
आशीर्वाद नर्सिंग होम--64.0
टीएमयू--82.9
रेलवे हॉस्पिटल--73.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें