फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के जरिए कराई गैंगस्टर के आरोपी की जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फर्जी दस्तावेजों के जरिए गैंगस्टर के आरोपी की जमानत कराने का मामला सामने आया है। विवेचक ने जमानतियों का सत्यापन कराया तो इस फर्जीवाड़े का पता चल सका। सिविल लाइंस थाने में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि मैनाठेर थाने में आरोपी बिलाल निवासी मोहल्ला सादात पश्चिमी थाना कुंदरकी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस केस की विवेचना बिलारी थाना प्रभारी मदनमोहन चतुर्वेदी द्वारा की गई। विवेचक ने बताया कि आरोपी बिलाल ने एडीजे-5 की कोर्ट से एक लाख रुपये की जमानत भगतपुर के मानपुर निवसी नबीजान व नवाब जान के नाम पर ली थी। इसके अलावा एक अन्य में भी आरोपी बिलाल ने 13 फ रवरी 2020 को असलम और मेहरूल निशा को जमानती बताकर 40-40 हजार रुपये के दो जमानत लगाकर एसीजेएम- 3 की अदालत से रिहा हुआ है। विवेचक ने बिलाल के जमानतियों का सत्यापन कराया गया तो जमानत प्रपत्रों के सत्यापन से संबंधित भगतपुर थाने में कोई एंट्री नहीं मिली। आरोप है कि आरोपी बिलाल ने पैरोकार के जरिये से फ र्जी कागजात तैयार कराके कोर्ट से जमानत ले ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कुंदरकी निवासी आरोपी बिलाल और मानपुर भगतपुर निवासी आरोपी नबीजान, नवाबजान, असलम, मेहरूल निशा और अज्ञात पैरोकार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें