फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित स्वास्थ्य सेवा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

Wed, 22 Nov 2017 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग और स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिचर्स सेंटर के वार्षिकोत्सव में इम्प्रेशन-2017 के दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता, लघु नाटिका, सोप कार्विंग, नेल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में निदेशक डा. केके मिश्रा ने कहा कि उचित स्वास्थ्य सेवा पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘चिकित्सा-पेशा में कार्पोरेटीकरण : आज के समय की मांग’ था। सभी प्रतिभागियों ने इसके पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के निर्णायक समाजशास्त्री जेके मिश्रा ने विषय की उपयोगिता की सराहना की।

 अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफा शहीद बेघ प्रथम, उपासना बारमान, डा. इंशा शौकत द्वितीय, दर्शन दास तृतीय रहे। लघु नाटिका में अवलीन व समूह प्रथम, द्वितीय अरुण व समूह, तृतीय आयुष व समूह, सोप कारविंग अतिफुर रहमान प्रथम, अश्मीता महंता द्वितीय, सोनम रावत तृतीय रहे।
विज्ञापन


नेल पेंटिग में डा. शरीष एवं शुभी प्रथम, डा. शीबा एवं डा. पूजा द्वितीय, दीया एवं एकता कुमारी तृतीय रहे। डेंटल क्विज में राहुल व समूह प्रथम, डा. प्रतीक व समूह द्वितीय, स्वीटी सिंह व समूह तृतीय रहे।  

इस अवसर पर निदेशक डा. केके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा, प्राचार्य डा. स्वतंत्र अग्रवाल, डा. सीमा चौधरी, डा. केके चौबे, डा. मनीष, डा. रवि मदान, डा. आशीष चैत्रा, डा. सिम्मी, डा. स्मिता, डा. दक्षिता, डा. उदिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें