फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रडार पर हरियाणा-राजस्थान के गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में कांठ रोड स्थित एटीएम से 16 लाख 74 हजार रुपये लूटने वाला गिरोह हरियाणा और राजस्थान का भी हो सकता है। यूपी, हरियाणा और राजस्थान की सीमाओं के जनपदों में इसी तरह से एटीएम में लूट या चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में पुलिस को उन गिरोहों पर शक है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये इस घटना के गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के कांठ रोड पर रविवार सुबह कार सवार बदमाश निकट की मोटर गैराज के दो चौकीदारों को बंधक बनाकर एटीएम से 16 लाख 74 हजार रुपये लूट ले गए थे। उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काट डाला और इस वारदात को अंजाम देने में उन्हें मात्र 19 मिनट लगे। इस घटना ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसके जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इसी तरह की घटनाएं राजस्थान और हरियाणा और यूपी के सीमाओं से सटे जनपदों में हुई हैं। इन जनपदों में इन तरह की वारदात करने वाले गिरोह हैं। एसएसपी ने बताया कि यूपी के मथुरा, बदायूं और आगरा राजस्थान के भरतपुर व अलवर और हरियाणा के पलवल और समेत अन्य जनपदों में वारदातें हो चुकी हैं।
एटीएम लूटने वालों का अड्डा हैं मेवात
मुरादाबाद। एसएसपी ने बताया कि हरियाणा का मेवात क्षेत्र एटीएम काटने और उखाड़ने वाले गिरोह का अड्डा है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक तक गिरोह में दस बारह सदस्य होते थे, लेकिन अब गिरोह में 50 भी ज्यादा सदस्य शामिल हो चुके हैं। इसी पर फोकस है और वहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें