फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जंभेश्वर धाम मंदिर के लिए हरथला-लोदीपुर मार्ग फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर धाम मंदिर को जोड़ने वाले हरथला-लोदीपुर मार्ग का निर्माण फिर शुरू हो गया था। बजट के अभाव के चलते एक महीने से कार्य बंद प़ड़ा था। विभाग के लोगों का कहना था कि मंदिर पर मेला की वजह से लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर लोदीपुर स्थित विश्नोई समाज के महत्वपूर्ण जंभेश्वर धाम मंदिर पर काॅरीडोर बनाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि यहां सैकड़ों वर्ष पुराना पेड़ भी मौजूद है। काफी संख्या में लोग मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए आते हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि काॅरीडोर बनाने पर आसपास के कई घरों के तोड़ना होगा। इसी वजह से शासन ने नवंबर माह में रोड बनाने के लिए बजट की स्वीकृति दे दी । लोक निर्माण विभाग ने मंदिर मार्ग को जोड़ने के लिए आरसीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया लेकिन बजट की किस्त नहीं मिलने के कारण ठेकेदार ने सड़क का काम रोक दिया था। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर पर आठ अप्रैल को मेला लगने वाला है। इसी कारण सड़क के कार्य में तेजी आई है।
इधर ज्ञानपुर -लोदीपुर रेलवे स्टेशन मार्ग का शीघ्र निर्माण किया। दोनों तरफ के मार्गों के लिए शासन ने 69 लाख रुपये स्वीकृत किया था। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने सड़क के कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों तरफ की सड़कों के निर्माण होने से मंदिर और रेलवे स्टेशन का मार्ग सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें