फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीतलनगरी के हस्तशिल्प उत्पाद ने खरीदारों का खींचा ध्यान, निर्यातकों को नए बाजार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे 62वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम-2026 में जिले के हस्तशिल्प उत्पाद विदेशी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। अधिकतर निर्यातकों के स्टॉल पर रोजाना आठ से दस खरीदार पहुंचकर उत्पादों की डिजाइन, गुणवत्ता और कीमतों की जानकारी ले रहे हैं। कई खरीदारों की इन्क्वायरी भी पक्की हुई हैं। अब निर्यातकों को खरीद के ऑर्डर मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


ईपीसीएच के अनुसार, 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित मेले में 3000 से अधिक प्रदर्शक और 900 स्थायी शोरूम हैं। होम डेकोर, फर्नीचर, गिफ्टिंग, लाइफस्टाइल और फैशन उत्पादों की विभिन्न श्रेणियां विदेशी खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। फेयर में पीतलनगरी के कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइन वाले उत्पादों की मांग बनी हुई है। निर्यातक विवेक अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उत्पादों की कीमतें मौजूदा धातु दरों के आधार पर बताई जा रही हैं। यदि आगे धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो उत्पादों के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। निर्यातकों का कहना है कि खरीदार इसके लिए तैयार हैं। ऐसे में इन्क्वायरी के ऑर्डर में बदलने की उम्मीद बनी हुई है।
00
नए बाजारों पर भी नजर
-हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि फेयर में घरेलू सजावट, फर्नीचर और लाइफस्टाइल उत्पादों के प्रति खरीदारों की रुचि दिख रही है। प्राकृतिक सामग्री, टिकाऊ उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को आधुनिक डिजाइन के साथ पेश किए जाने वाले संग्रह पसंद किए जा रहे हैं। फेयर में भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) और एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन पर भी चर्चा हुई। इन सत्रों में निर्यातकों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने और वित्तीय सहायता का लाभ उठाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें