फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार चोरी कर रहे आरोपी को पिटाई कर पुलिस को सौंपा 17-02-30

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नलकूप से बिजली का तार चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर यूपी-112 गांव में मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मामला गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मझोला का है। किसानों के खेतों पर नलकूप हैं। जन्माष्टमी पर व्रत के कारण ग्रामीण घरों में आराम कर रहे थे। इसी बीच मौका पाकर एक युवक ने कई किसानों के नलकूपों की लाइन के तार काट लिए। युवक को तार चोरी करते देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि युवक को चोरी करते पकड़े जाने की सूचना है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें