फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बने बगैर भूखे रह जाने जैसा : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के बगैर काशी कॉरिडोर अधूरा है। इसका लोकार्पण चॉकलेट की तरह है, जो देखने में बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बने बगैर भूखे रह जाने जैसा है। उस स्थान पर माता शृंगार देवी विराजमान हैं। उन्होंने काशी व मथुरा को हिंदुओं की आस्था व सम्मान का प्रतीक बताया। डॉ. तोगड़िया ने तब्लीगी जमात और देवबंद के दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर हिंदुओं के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बना है। उसका श्रेय किसी एक पार्टी को नहीं जाता है। काशी कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदू को संतोष तब होगा जब ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बने। मथुरा में भी मंदिर बनाना चाहिए। इसके लिए आंदोलन की आवश्यकता नहीं हैं। संसद में कानून बनाकर हिंदुओं की भावना की कद्र करनी चाहिए।
उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश में खुशहाली लाने के लिए सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून लागू करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले सात सौ किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को हटाने और पुजारियों को वेतन भत्ते देने की मांग की। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यदि सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो अगले 50 सालों में हिंदुस्तान में ही हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इसे बचाने के लिए केंद्र सरकार तत्काल दो से ज्यादा बच्चा पैदा करने पर प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन

कश्मीर की समस्या है आतंकवाद-
उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या आतंकवाद है। इसके खिलाफ कश्मीर में सभी मदरसे मस्जिदों पर ताला लगाकर आतंकवाद का समर्थन करने वाले स्थानीय लोगों की संपत्ति जब्त करनी चाहिए। अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि आतंकवाद विकास से नहीं, बल्कि बंदूक की नोक से समाप्त होता है।
गृह युद्ध की कगार पर पहुंच जाएगा देश-
उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी मानसिकता प्रवेश कर चुकी है। अफगानिस्तान में 75 हजार तालिबानी लड़ाकों ने आधुनिक हथियारों से सुसज्जित वहां की तीन लाख सेना को हरा दिया। भारत सरकार को इससे सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने सऊदी अरब का उदाहरण देते हुए देश में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने व मदरसों और दारुल उलूम को बंद कर अपने कब्जे में लेेने की मांग सरकार से की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इनको कब्जे में नहीं लिया तो देश गृहयुद्ध के कगार पर पहुंच जाएगा।
सभी के पूर्वज हैं हिंदू-
वसीम रिजवी के हिंदू धर्म अपनाने पर उन्होंने कहा कि सभी के पूर्वज हिंदू हैं। यदि कोई हिंदू धर्म में वापस आना चाहता है तो उसे जरूर हिंदू धर्म में आना चाहिए।
चार योजनाओं की दी जानकारी-
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से हिंदू हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसके तहत भारत में हिंदू कहीं जाएगा तो उसे मदद मिलेगी। हिंदुओं के उपचार के लिए इंडिया हेल्थ लाइन और जरूरतमंदों को भोजन के लिए एक मुट्ठी अनाज योजना संचालित की जा रही है, जबकि देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए हिंदू रोजगार योजना शुरू की जाएगी। सभी हिंदुओं और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।
नवदुर्गा मंदिर में किए दर्शन-
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने नवदुर्गा मंदिर में भगवान के दर्शन किए। वहां मंदिर के पुजारी ने उन्हें श्रीमद् भागवत गीता भेंट की। इसके बाद उन्होंने कटघर में मनोज व्यास के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डॉ. तोगड़िया का स्वागत करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी थी। उन्होेंने रात्रि विश्राम के लिए नया मुरादाबाद में हरि गोपाल शर्मा के घर किया।
विज्ञापन

यह रहे मौजूदत्न शकुंतला शर्मा, पंडित कामेश्वर मिश्रा, मनोज व्यास, ईश्वरी प्रसाद, वीरपाल, गौरव राघव, श्याम कृष्ण रस्तोगी, रोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें