अंक उत्तर पुस्तिका में लिखे जवाब के अनुसार ही दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। उनका कहना है कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में पास होने के लिए अनुरोध पत्र ज्यादा लिखे गए हैं। एक परीक्षक ने बताया कि बुधवार को भी दो-तीन उत्तर पुस्तिका में फोन नंबर था और बृहस्पतिवार को भी मोबाइल नंबर लिखे हुए थे।
इसके अलावा एक छात्र ने लिखा कि पिताजी की बीमारी की वजह से पढ़ाई अच्छे से नहीं कर पाया हूं। पास कर देना। वहीं छात्रा ने लिखा कि यदि मैं फेल हो गई तो परिवार वाले पढ़ाई छुड़वा देंगे। वहीं, दूसरे केंद्र पर विज्ञान की उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षक को सौ-सौ रुपये के दो नोट मिले।