बिलारी। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बुधवार सुबह श्री गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव धूमधाम से उत्साह के माहौल में मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने विशेष अरदास और सबद कीर्तन किया। अंत में आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया।
गुरुद्वारे को खास तौर से सजाया गया था और गुरुद्वारे में आने वाले भक्तों को बैठने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सबसे पहले भक्तों ने निशान साहिब के पास खड़े होकर अरदास की। उसके बाद गुरुद्वारे के अंदर श्री गुरुग्रंथ साहिब का विशेष पाठ हुआ। बाद में भक्तों द्वारा सबद कीर्तन और अरदास की गई। मुरादाबाद से अशोक सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्थे के सदस्यों ने कीर्तन किया।
कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। लंगर के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे मेहमानों की पंजाबी समाज के लोगों ने सेवादारी की। कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चुग, सरदार मंजीत सिंह खुराना, मगनलांबा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, मंजीत सिंह, गगन लांबा, बलवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पंजाबी समाज से जुड़ी महिलाओं प्रीतम कौर, जसवीर कौर, चिरंजीत कौर, बलजीत कौर, रजनी, यशी, प्रीतम कौर, बलवंत कौर और सीमा आदि ने खास तौर से लंगर में आए भक्तों की सेवादारी की। इस मौके पर पंजाबी समाज के घरों में भी विशेष पकवान बनाए गए।