गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के 372 महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें मुरादाबाद के 87 कॉलेज, बिजनौर के 122, अमरोहा के 82, रामपुर के 37 और संभल जिले के 44 कॉलेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय का कार्यालय अस्थायी रूप से राजकीय पॉलीटेक्निक से संचालित किया जा रहा है, क्योंकि हरदासपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है।
शासन ने दिसंबर 2025 तक कुलपति आवास, प्रशासनिक भवन आदि का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मान्यता मिलने के बाद यूजीसी द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला हो सकता है। हालांकि, इस सत्र में दाखिला प्रक्रिया के लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी का कहना है कि नए सत्र में दाखिला करवाने की योजना है। इसका फैसला एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी।