फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की रायफल से चली गोली, चीनी मिल के ग्रुप जनरल मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी स्थित चीनी मिल में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गार्ड की रायफल से समूह महाप्रबंधक डा. करणजीत सिंह धारीवाल को गोली लग गई। गोली उनके जबड़े में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल करणजीत को बिलारी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के लिए भेज दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी मे रखवा दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। गार्ड व अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस शुरुआती जांच पड़ताल में इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया निवासी डा. करणजीत सिह धारीवाल (34) करीब एक साल पहले बिलारी स्थित लक्ष्मी जी चीनी मिल के समूह महाप्रबंधक के पद पर तैनात हुए थे। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं क्वार्टर में रहते थे। उनकी सुरक्षा में गार्ड जगतपाल की ड्यूटी लगी थी। रोज की तरह वह ड्यूटी पर गए थे। सीओ बिलारी देश दीप सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे करणजीत सिंह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने गार्ड से कहा कि वह क्वार्टर से पानी लेकर आएं। गार्ड पानी लेने चला गया। उन्होंने गार्ड की रायफल अपने पास रखवा ली। इसी दौरान उन्होंने रायफल उठा ली और उसे देखने लगे।
सीओ का कहना है कि इसी दौरान गोली चल गई। गोली उनके जबड़े में लगी। जिसमें वह घायल होकर गिर। फायरिंग की आवाज सुनकर चीनी मिल के बैरियर पर ड्यूटी कर रहे एक अन्य गार्ड उदय सिंह भी उनके कार्यालय में पहुंच गया। तब तक जगतपाल भी आ गया। दोनों गार्डों ने मैनेजर को इसकी सूचना दी। इस घटना से मिल में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी उन्हें लेकर बिलारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि रायफल कब्जे में ले ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है। लेकिन छानबीन के बाद ही किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें