फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक की शाखा में गार्ड की बंदूक से चली गोली, मां-बेटी और चार छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर यूनियन बैंक की शाखा में गार्ड की बंदूक से गोली चल गई। छर्रे लगने से मां-बेटी और चार अन्य छात्राएं घायल हो गईं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक को कब्जे में लेकर गार्ड को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गोकुलदास मोहल्ले में यूनियन बैंक की गुजराती स्ट्रीट शाखा है। इस शाखा में प्रताप सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं के खाते खुले हैं। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर बैंक में अधिक भीड़ न हो। इसलिए गार्ड एक-एक ग्राहक को बैंक के भीतर भेज रहा था। मंगलवार दोपहर छात्राएं भी अपनी छात्रवृत्ति की जानकारी लेने बैंक पहुंची थीं। छात्राओं का कहना है कि गेट पर ही उन्हें बंदूक धारी गार्ड ने रोक लिया। बैंक में अधिक भीड़ होने के कारण कुछ लोगों की गार्ड से धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान गार्ड की बंदूक जमीन पर नीचे गिर गई और उससे गोली चल गई। गेट पर खड़ी मां बेटी और चार छात्राएं छर्रे लगने से घायल हो गईं। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
घनी आबादी के बीच शाखा होने के कारण कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा करने लगी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गार्ड को हिरासत में ले लिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि राखी (21) पुत्री नन्हें निवासी हाथी वाला मंदिर मोहल्ला, मीरा (21) पुत्री तेजपाल, रूबी (35) पत्नी फहीम और रूबी की बेटी राना (20), ज्वाला (20) पुत्री महेश और मेघा सैनी (17) घायल हुईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गार्ड के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें