जम्मू से बनारस जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार देर रात मुरादाबाद पहुंची। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी के सिपाहियों ने ट्रेन के जरनल कोच के शौचालय की सिटकनी तोड़कर एक युवक के शव को बाहर निकाला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बेगमपुरा एक्सप्रेस में युवक का शव मिलने के मामले में शौचालय की सिटकनी बंद होने से जीआरपी उलझ गई है। जीआरपी सहारनपुर समेत अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। युवक के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
जम्मू से बनारस जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार देर रात मुरादाबाद पहुंची। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी के सिपाहियों ने ट्रेन के जरनल कोच के शौचालय की सिटकनी तोड़कर एक युवक के शव को बाहर निकाला। ट्रेन के शौचालय में शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी की टीम ने यात्रियों से पूछताछ की। शव के फंदे से लटकने के मामले में हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। जीआरपी इस बात को लेकर उलझ गई है कि यदि हत्या कर शव को लटकाया गया है तो शौचालय का गेट अंदर से कैसे बंद हुआ।
सीओ जीआरपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं, उसके नशे का आदि होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शर्ट के फंदे से फ्लश बटन के सहारे शव लटका था। इस बात पर संदेह हुआ कि इतनी नीचे कोई फंदा क्यों लगाएगा। सहारनपुर व अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। यात्रियों के बयान लिए गए हैं।