छुट्टी न मिलने पर जीआरपी सिपाही ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया। जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। जबकि एसपी रेल को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के छुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र हरेंद्र सिंह जीआरपी मुरादाबाद में सिपाही पद पर तैनात है। उसके पिता लेखपाल हैं। गुरुवार को वह एसपी रेल के पास छुट्टी मांगने गया था। लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली। इसके बाद वह सीधा हट्टी पहुंच गया और शराब पी।
नशा होेने पर वह दोबारा एसपी दफ्तर पहुंच गया। लेकिन इस बार उसे नशे की हालत में देख गेट पर तैनात पुलिस वालों ने अंदर नहीं घुस दिया। इसके बाद वह हंगामा करने लगा। वह चौराहे पर स्कूल के पास पहुंच गया। यहां भी उसने हंगामा किया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को थाने ले गई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया सिपाही दीपक की रिपोर्ट एसपी रेल को भेजी जा रही है।