फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी से तीन दिन पहले वर पक्ष ने किया बरात लाने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला कुंदरकी थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। 28 नवंबर को बरात आनी थी, लेकिन शादी से तीन दिन पहले ही वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आठ माह पहले उसकी बेटी की गोदभराई की रस्म भी हुई थी। गोदभराई की रस्म में भी करीब दो लाख रुपये का खर्चा हुआ था। महिला का कहना है कि शादी को लेकर उसने पूरी तैयारी कर ली थी। सभी खरीदारी के साथ हलवाई और टैंट का सामान भी बुक कर रखा है। लेकिन अब लड़के पक्ष के लोग शादी करने से मना कर रहे है। समझाने के बाद भी वह शादी करने को तैयार न हीं है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महिला का कहना है कि मामले को लेकर उसने सिविल लाइन्स थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें