फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की 95.25 लाख हजार की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस ने शनिवार को भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। ललित कौशिक और उसके सहयोगियों के नाम कई बेनामी संपत्ति मिली हैं। करीब 11 करोड़ रुपये कीमत की 25 संपत्तियों मिली हैं। शनिवार को दीनदयाल नगर फेज-2 में स्थित ललित कौशिक का 100.20 वर्ग मीटर में बना तीन मंजिला मकान, ललित कौशिक के भाई विजय कुमार शर्मा के नाम से हाला नगला में स्थित .580 हेक्टयर भूमि और उसकी बहन गीता भारद्वाज के नाम नवीन नगर में 56 वर्ग मीटर में बना तीन मंजिला मकान कुर्क किया गया। ललित कौशिक के सहयोगी और कुशांक व सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के शूटर पाकबड़ा के गांव गिदौड़ा निवासी केशव सरण शर्मा के भांजे के नाम से खरीदी गई बुलेट मोटर साइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शनिवार को कुल 95 लाख 25 हजार 336 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें