संभल हाईवेे से सटे ग्राम लालपुर हमीर मेें मंगलवार देर रात शादी के मौके पर चल रही डांस पार्टी मेें अचानक हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे की ममेरी बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
संभल जिलेे के नखासा थाना क्षेेत्र के ग्राम मढ़लाई निवासी भगवान दास अपने परिवार के साथ मैनाठेेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर हमीर निवासी बहनोई महेश कुमार की बेटे विनोेद शादी में भात देनेे के लिए आया था। मंगलवार देेर रात डीजे पर डांस पार्टी के दौैैरान ही गांव का ही अजय अपने एक साथी के साथ पहुंचा और झूमते हुए तमंचेे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी।
डांस देेख रही दूल्हे की ममेरी बहन प्रियंका 18 वर्ष पुत्री भगवान दास निवासी ग्राम मढ़लाई थाना नखासा जिला संभल की गोली लगने से मौके पर ही मौत होे गई जबकि रिश्तेदार आशा पत्नी जगदीश निवासी ग्राम गंगवारी थाना मैेनाठेेर भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
वारदात होने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलनेे पर घटना स्थल पर पहुंची मैैनाठेेर पुलिस ने घायल आशा को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। फायरिंग करनेे वाला युवक मौका पाकर फरार हो गए वहीं घटना से गम का माहौैल गमगीन हो गया और छात्रा केे परिजनों में कोेहराम मच गया। देर रात ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने गांव पहुुंच कर घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता भागवान दास की तहरीर पर अजय पुत्र बाबूराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।