फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दादी की मौत, पोता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पोते के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही दादी की सड़क हादसे में माैत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी माैत हो गई। जबकि पोते का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के बैठला गांव निवासी इखलास की पत्नी अकीदन बेगम (65) शनिवार शाम अपने पोते फैजान के साथ बाइक से पाकबड़ा थानाक्षेत्र के महलकपुर माफी गांव में रिश्तेदारी में जा रही थीं। अभी दोनों एसईजेड चौराहे के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से दादी-पोते काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में अकीदन बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि फैजान के मामूली चोट आई। हादसे के बाद ग्रामीणों की जुट भीड़ ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने अकीदन बेगम को की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अभी परिजन उन्हें लेकर कहीं जाते, इससे पहले उनकी माैत हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें