सहेरिया गांव निवासी मुनीश माली के परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। इस दौरान दरवाजे से घुसे चोर कमरे में रखे संदूक से 80 हजार रुपये, बेटी पूजा के सोने का हार, अंगूठी, कुंडल तथा चांदी की पाजेब समेत अन्य समान समेट कर ले गए। इनके अलावा चोरों ने ऋषिपाल के मकान को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर ऋषिपाल के मकान में घुस गए और सीने चांदी के जेवर के अलावा 3500 रुपये चोरी कर लिए। इनके अलावा चोर असलम के घर में दीवार कूद कर घुस गए। यहां से भी चोर सोने, चांदी के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान बटोर कर फरार हो गए। सुबह परिजन जागे तो चोरी की घटना की की जानकारी हुई। ऋषिपाल सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।