फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैंटर की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मोपेड सवार डालचंद्र सिंह (55) की मौत हो गई। हादसे में डालचंद्र का भाई महेशपाल सिंह घायल हो गया। हादसा रविवार दोपहर छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव चकिया निवासी डालचंद्र सिंह बड़े भाई महेशपाल सिंह के साथ मोपेड से मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देेखने जा रहे थे। मोपेड डालचंद्र सिंह चला रहे थे। जब दोनों भाई छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मुरादाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने डालचंद्र को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोमवार शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डालचंद्र के बेटे कपिल कुमार ने छजलैट पुलिस को तहरीर देकर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें