फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दस स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा का शहरवासी ले सकेंगे आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहरवासी जल्द ही शहर के दस प्रमुख स्थानों पर मुफ्त में वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। छह प्रमुख स्थानों पर डिवाइस भी लगा दी गईं है। शेष चार स्थानों पर भी जल्द ही डिवाइस लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह से यह सेवा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के कमांड कंट्रोल सेंटर के तहत पूरे शहर को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाना है। इसके लिए पीलीकोठी कैंपस में भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर के दस प्रमुख स्थानों पर मुफ्त में वाई-फाई सुविधा की पहले चरण में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। दस में छह स्थानों पर इसके लिए डिवाइस लगाने का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक सोमवार तक शेष चार स्थानों पर भी डिवाइस लगा दी जाएगी। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक शहर के लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक वाई-फाई सुविधा के लिए चिह्नित स्थानों के 50 मीटर की परिधि में निवास करने वाले लोग वाई-फाई की सिक्योर नेटवर्क मुफ्त सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सेवा
- पीलीकोठी चौराहा, टॉउनहाल, हिंदू कॉलेज, पीतलनगरी बस स्टैंड, कचहरी गेट, विवेकानंद हास्पिटल, दिल्ली बस स्टैंड गांधीनगर, सोनकपुर स्टेडियम, जिला अस्पताल, सर्किट हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें