पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशन के बीच (15904) चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली सत्याग्रह, शहीद एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का रूट बदल गया है।
बेपटरी हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मुरादाबाद से 21 व बरेली से 42 यात्री चढ़े थे। जो कोच गोंडा के पास पटरी से उतरे हैं, उनमें मुरादाबाद व बरेली के यात्री भी सफर कर रहे थे। हालांकि इनमें से कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
सीनियर डीसीएम ने कहा कि जिन यात्रियों की मौत हुई है, उनमें कोई मुरादाबाद का नहीं है। मंडल मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यदि किसी के परिजन इस ट्रेन में सफर कर रहे थे और उनसे संपर्क न हो पा रहा हो तो इस बारे में कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी ले व दे सकते हैं।
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिवर्तित मार्ग
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
15006 राप्ती गंगा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर
14674 शहीद एक्सप्रेस अयोध्या-मनकापुर
13020 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर
15530 जनसाधारण एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी
15212 जननायक एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
12203 गरीबरथ एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा
14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा
15621 कामख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा
15211 जननायक एक्सप्रेस बढ़नी-गोंडा