मुरादाबाद। बालिका गृह से फरार होने वाली तीनों किशोरियां मिल गई हैं। दो किशोरी दिल्ली में मिली हैं जबकि एक किशोरी अपने भगतपुर क्षेत्र के गांव पहुंच गई थी।
सात नवंबर की शाम तीन किशोरियां बालिका गृह से फरार हो गई थीं। मुरादाबाद की किशोरी को दूसरे दिन ही बरामद कर लिया गया और संभल की दोनों किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर लिया है। उधर, संचालिका अनीता चौहान ने पुलिस पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से 40 से 50 बालिकाओं का रहना, खाना, पीना आदि सुविधाओं को उपलब्ध करवा रही हूं। आज तक विभाग से एक रुपया नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सुरक्षा हटने के बाद घटना घटित हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों किशोरी बरामद कर ली हैं। इस मामले में ये जांच की जा रही है कि किशोरी किसकी लापरवाही से फरार हुई थीं।