फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात प्रेमी को पाने निकली प्रेमिका: ठंड में 3KM पैदल चली युवती, गांव पहुंचने पर हुई एक चूक...सकपका गया युवक

Sun, 14 Jan 2024 08:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

यह प्रकरण गांव में दो दिन तक चर्चा का विषय बना रहा है। प्रेमी युगल एक ही वर्ग के हैं, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है जिसकी वजह से युवती पक्ष निकाह से सहमत नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम दीवानी एक युवती ने कड़ाके की ठंड का दरकिनार कर देर रात तीन बजे अपना घर छोड़ दिया और किसी तरह से तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई। जब गांव में उसको प्रेमी का घर नहीं मिल रहा था तब युवती ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी, इसके बाद पुलिस की मदद से युवती अपने प्रेमी के घर तक पहुंचने में सफल हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

घर के दरवाजे पर युवती को देखकर युवक पक्ष सकपका गया। बातचीत में युवती से वापस अपने घर लौटने को आग्रह किया तो युवती ने वापस लौटने से मना कर दिया। साथ ही प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। यह प्रकरण गांव में दो दिन तक चर्चा का विषय बना रहा है। प्रेमी युगल एक ही वर्ग के हैं, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है जिसकी वजह से युवती पक्ष निकाह से सहमत नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक शादी समारोह में कॉफी मशीन चलाता है तभी गांव में एक शादी समारोह के दौरान दोनों में बातचीत हो गई थी, इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बात होने लगी। वहीं युवती की जिद के आगे पुलिस भी बैकफुट पर आ गई तब गांव के ही संभ्रांत लोगों ने बैठकर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया, लेकिन युवती पक्ष के लोग निकाह में शामिल नहीं हुए। अब दुल्हन बनकर युवती अपनी ससुराल का हिस्सा बन गई है। साथ ही उसने अपने प्रेमी को भी हासिल कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार का कहना कि सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी, लेकिन आपसी सहमति से प्रेमी युगल का निकाह हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें