फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती का पीछा कर छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान स्थित गली में बुधवार की सुबह मनचले ने एक युवती का पीछा कर उसे पकड़ लिया। छेड़खानी करने पर युवती ने विरोध किया तो वह मौके से भाग निकला। तीन वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी की तलाश करने के लिए एसपी सिटी ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र की एक युवती बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जरूरत का सामान बाजार से खरीदने के लिए गली में पैदल जा रही थी। इस बीच युवक उसका पीछा कर रहा था। गली में मौका पाकर उसने युवती के साथ छेड़खानी की। युवती ने युवक की इस हरकत का विरोध किया। शोर मचाने पर मनचला मौके से भाग निकला।
कुछ देर तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि छेड़खानी करने वाला मनचला पहले पैदल चलते हुए युवती के पास आया। इसके बाद उसने छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी दौड़ते हुए कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। लोगों ने फुटेज देखने के बाद युवक की पहचान कर ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में आया है कि आरोपी कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा का रहनेवाला है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ लोगों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में पुलिस टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। हालांकि वायरल वीडियो क्लिप की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें