फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह हाथ पकड़कर बोला शोहदा- मुझसे शादी करोगी, 12वीं की छात्रा ने जड़ा थप्पड़

Mon, 08 May 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कटघर क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। उनमें से एक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। गुस्से में आई छात्रा ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। छात्रा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटघर की एक कालोनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाई की शादी संभल निवासी युवती से हुई है।

आरोपी है कि छात्रा पर उसकी भाभी का भाई सोनू निवासी कैथल गेट, चंदौसी (संभल) बुरी नजर रखता है। वह उसका पीछा करता है। शनिवार को  छात्रा बाजार से घर लौट रही थी। इस दौरान सोनू अपने साथी अरविंद के साथ उसका पीछा करते हुए लाजपतनगर में पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां पर एक निजी बैंक के बाहर दोनाें ने जबरन छात्रा को रोका। सोनू ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे शादी के लिए प्रपोज किया। छात्रा को आरोपी की इस हरकत से गुस्सा आ गया, उसने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया और उसका प्रपोजल ठुकराते हुए शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया तो आरोपी भाग गए।

इंस्पेक्टर कटघर नवरत्न गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें