फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के प्रेम में दिवानी युवती: पांच दिन से प्रेमी के घर पर जमाए डेरा, लोगों ने लड़की को पीटकर निकाला बाहर

Sun, 10 Dec 2023 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)

सार

पांच दिन बीतने के बाद भी युवती प्रेमी के घर में बैठी हुई थी। रविवार की शाम पांच लोग दीवार कूद कर युवती के पास पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सैदनगर में  शादी की जिद में प्रेमी के घर पांच दिन से डेरा जमाए बैठी युवती के साथ कुछ लोगों जमकर मारपीट की। देर शाम दीवार कूदकर आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हो गया है।  पुलिस पांच दिन से पूरे घटनाक्रम से बेखबर बनी हुई है।

विज्ञापन


मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। मंगलवार सुबह रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र की युवती प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी थी। युवती को खड़ा देख घर वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। दरवाजा बंद देख युवती दीवार के सहारे घर की छत पर चढ़ गई थी। युवती का कहना था कि मेरी शादी कराओ वर्ना कूदकर जान दे दूंगी। युवती को घर में देख प्रेमी और उसके परिजन ताला डालकर खिसक लिए थे। 

पांच दिन बीतने के बाद भी युवती प्रेमी के घर में बैठी हुई थी। रविवार की शाम पांच लोग दीवार कूद कर युवती के पास पहुंच गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती से जमकर मारपीट की। युवती के साथ मारपीट के फोटो वायरल हुई तो क्षेत्र में खलबली मच गई है। वायरल फोटो में एक व्यक्ति युवती का गला दबा रहा है। घटना के बाद हमला करने वाले लोग फरार हो गए। बाद में युवती मौके पर फिर से डट गई है। पुलिस इस मामले से अभी भी अनभिज्ञ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें