फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी से मिलने रात 1:30 बजे 219 किमी दूर चली गई प्रेमिका, करने लगी एक ही जिद; फेसबुक पर मिले थे दोनों

Tue, 06 Aug 2024 11:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली की एक युवती सोमवार रात करीब 1:30 बजे प्रेमी से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा पहुंच गई। युवती शादी की जिद करने लगी। परिजनों के विरोध करने पर मंगलवार सुबह युवती कोतवाली पहुंची। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक युवती सोमवार रात करीब 1:30 बजे प्रेमी से मिलने ठाकुरद्वारा आ गई और शादी की जिद करने लगी। वहीं, परिजनों के विरोध करने पर मंगलवार सुबह युवती कोतवाली पहुंची। सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा नाबालिग है। युवती उससे जबरदस्ती शादी करना चाहती है। हालांकि पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को भेज दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंची दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिनों बाद दोनों के प्रेम संबंध हो गए। करीब एक साल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। वहीं, सोमवार रात करीब 1:30 बजे युवती प्रेमी से मिलने उसके घर जा पहुंची और प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। 

परिजनों ने शादी का विरोध किया और युवती को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी नाबालिग है और युवती से शादी करने की जिद कर रही है। वहीं, पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें