इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और बेटी के साथ छेड़खानी शुरू करते हुए उसे खींचकर कुछ दूर ले गए। मंगेतर ने बचाने की कोशिश की तो उसे पीट दिया और तीनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। भागते समय किसी को जानकारी देने पर हत्या की धमकी भी दी।
सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा पुलिस के हाथ एक वीडियो क्लिप भी लगी है, जिसमें युवती और उसका मंगेतर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उसमें आ रही अन्य आवाजों के आधार पर पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी है कि ये आरोपियों की ही आवाज है या किसी और की।