फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ब्लैक फंगस से निवर्तमान इंस्पेक्टर की मौत, पंचायत चुनाव के दौरान हुए थे पॉजिटिव, दवा डोज की कमी से हुई मौत!

Wed, 09 Jun 2021 11:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बताते हैं कि उन्होंने पंचायत चुनाव में क्षेत्र में रहकर बहुत मेहनत की थी। गांव गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया था। क्षेत्र के लोगों को उनसे काफी जुड़ाव हो गया था।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के आदमपुर थाना के निवर्तमान इंस्पेक्टर रकम सिंह की ब्लैक फंगस के चलते मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव के दौरान आदमपुर में ही ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निजी हास्पिटल में भर्ती कराए गए थे। हालांकि कुछ दिन बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस की बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने नोएडा के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ती चलती गई, चिकित्सकों ने उनकी एक आंख का ऑपरेशन भी किया था। लेकिन ब्लैक फंगस का दायरा बढता गया और बुधवार को उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना आदमपुर थाने में मिली तो साथी पुलिस कर्मियों व क्षेत्रीय लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई। 

स्टाफ के कर्मचारियों ने उन्हें सीधे स्वभाव का बताते हुए मृतक आत्मा को शांति प्रदान की। लंबे समय से थाने में इंस्पेक्टर की कुर्सी खाली रहने की वजह से करीब सप्ताह भर पहले ही आदमपुर का इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज को बनाया गया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि उन्होंने पंचायत चुनाव में क्षेत्र में रहकर बहुत मेहनत की थी। गांव गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया था। क्षेत्र के लोगों को उनसे काफी जुड़ाव हो गया था।
विज्ञापन

दवा डोज की कमी से हुई मौत!

22 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। करीब 14 दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रहे थे। रिपोर्ट निगेटिव होने पर वह घर चले गए थे। डायबिटीज की बीमारी भी थी। कुछ दिन घर पर रहे। इसके बाद ब्लैक फंगस की शिकायत होने पर 12 मई को नोएडा के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया था। 21 मई को सर्जरी हुई थी। 

तब से अबतक वह लगातार अस्पताल में भर्ती रहे। बेटे वैभव ने बताया कि ब्लैक फंगस की सर्जरी के बाद पूरी मात्रा में 300 एमजी की डोज के बजाय 50 एमजी की डोज मिल सकी थी। रकम सिंह ने अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ा है। किसी की शादी भी नहीं हुई है। वह मूल रूप से सहारनपुर जनपद के निवासी थे। फिलहाल परिवार गाजियाबाद में रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें