फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाली गलौज के विरोध में सिर में मारी कुल्हाड़ी, गंभीर रूप से घायल

Fri, 02 Jan 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। गाली-गलौज के विरोध में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का उत्तराखंड के काशीपुर में उपचार चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

लालपुर बराही निवासी देवेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की शाम वह अपने पिता ओमपाल सिंह के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी पुरानी बातों को लेकर उनके गांव निवासी संतोष उसके पिता को गाली देने लगे जिसका उन लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी संतोष, तेजिंदर उर्फ विक्की, अभिषेक व हैप्पी ने उसके पिता के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि वह अपने पिता को गंभीर हालत में उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल में लेकर गया जहां पर उनका गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। देवेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष व अभिषेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें