फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नववर्ष 2026 के दिन प्रेमी युगल की शादी बनी यादगार

Fri, 02 Jan 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नववर्ष 2026 के पहले दिन एक साल पुरानी प्रेम कहानी को आखिरकार मुकाम मिल गया। पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया है। निकाह के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साल ससुराल को रूख्सत हो गई।
विज्ञापन

एक साल पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र की एक युवती की मुलाकात मैनाठेर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से शादी समारोह में हुई थी। यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली जिसके फोन पर एक दूसरे की बातचीत होने लगी। इस बीच प्रेमी युवती के घर भी आया तो यह प्रेम कहानी की राज उजागर गया। युवती के परिजनों के विरोध पर प्रेमी चला गया लेकिन फोन पर प्रेमी युगल आपस में बातचीत करते रहे और मौके लगने से मिलने के लिए भी बताए गए स्थान पर पहुंच जाते थे। बताते है कि दो दिन पहले प्रेमी युवती को निकाह का वादा करके साथ ले गया। प्रेमिका के परिजनों ने खोजबीन की तो युवती क्षेत्र के एक गांव में मिली जिसके बाद युवक के परिजनों से संपर्क किया गया तो परिजन निकाह को मना करने लगे तो युवती निकाह की जिद पर अड़ गई। यह मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठी जिसमें प्रेमी युगल का निकाह की सहमति बनीं। एक जनवरी की दोपहर पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह कराया दिया जिसके बाद दुल्हन बनी प्रेमिका खुशी के माहौल में अपने प्रेमी के साथ अपनी ससुराल रुखसत हो गई। प्रेमी युगल को नववर्ष पर तोहफे के रूप में मोहब्बत को मुकाम मिल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें