फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे से बिजली लाइन पर पलटा गैस कैप्सूल, लीकेज की अफवाह से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनोहरपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गैस कैप्सूल बाइक को बचाने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन पर पलट गया। इससे बिजली के खंभे भी टूट गए। हादसे में कैप्सूल चालक घायल हो गया। गैस लीकेज की अफवाह से अफरातफरी मच गई। शाम करीब चार बजे कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन के जरिये कैप्सूल को सीधा किया गया। इसके बाद ही आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एचपी कंपनी का गैस कैप्सूल शनिवार सुबह गाजियाबाद के लोनी से उत्तराखंड के सितारगंज जा रहा था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कैप्सूल मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे से गिन्नौर दी माफी गांव के सामने गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कैप्सूल के सामने एक बाइक सवार आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो गैस कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलटते हुए हाईवे किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर गिर गया।
हादसे में खंभे भी टूट गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे में घायल हुए गैस कैप्सूल चालक को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। करीब तीन बजे कैप्सूल से गैस लीक होने की अफवाह से मौके पर जमा लोग इधर-उधर भागने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और पानी की बौछार मारी। शाम करीब चार कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई और गैस कैप्सूल को क्रेन से सीधा करवाया। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि गैस कैप्सूल को सीधा कराकर उसे हाईवे पर चढ़वा दिया गया है। गैस लीकेज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

00
नया मुरादाबाद और कई गांवों में 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
पाकबड़ा। गैस कैप्सूल हाईटेंशन लाइन पर पलटने और खंभे टूटने की वजह से नया मुरादाबाद और आसपास के कई गांवों की बिजली ठप हो गई। शाम करीब छह बजे बिजली विभाग की टीमों ने लाइन और खंभे ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारु कराई। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से नया मुरादाबाद, मनोहरपुर, रेल कॉलोनी, गिन्नौर दी माफी समेत कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। शनिवार देर शाम नया मुरादाबाद बिजली घर की बिजली सप्लाई शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें