फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए ने बाइक सवार किसान पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। शुक्रवार रात रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार किसान पर पाकबड़ा-कैलसा मार्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। घायल किसान ने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई और फोन करके ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर वह खेत से बाहर निकले। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने एक कुत्ते को भी शिकार बनाया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के रामनगर निवासी हुस्नम किसान हैं। शुक्रवार की रात हुस्नम बाइक से पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बागड़पुर की मढ़ैया गांव निवासी अपने ममेरे भाई उस्मान के घर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे वह गिंदौड़ा गांव के पास पहुंचे तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वह बाइक समेत दूर तक फिसलकर घायल हो गए।
इसके बाद उठकर वह गन्ने के खेत में छिप गए। उन्होंने फोन कर अपने ममेरे भाई उस्मान को जानकारी दी। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, तब तक तेंदुआ जा चुका था। उसके बाद लोग घायल हुस्नम को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। दहशत के कारण हुस्नम शनिवार की सुबह ही अपने घर चले गए। वहीं गांव के इरफान, मोबीन, वसीम, आजाद आदि ने बताया कि तेंदुए ने गांव के एक कुत्ते को भी शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें