फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मुस्लिम परिवार को सोसायटी से बाहर करने पर विवाद, कमिश्नर बोले- माहाैल खराब करने वालों पर नजर

Wed, 30 Apr 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Gair Gracious Case: मुरादाबाद की गौर ग्रेसियस सोसायटी से मुस्लिम परिवार को निशाना बनाने के प्रयास पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम और एसएसपी को सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुरादाबाद की गाैर ग्रेसियस सोसायटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद की गाैर ग्रेसियस सोसायटी से मुस्लिम परिवार को बाहर करने के विवाद को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने अनुचित ठहराया है। कमिश्नर ने कहा कि माहाैल खराब करने की अनुमति किसी को नहीं है। इस प्रकरण में उन्होंने डीएम और एसएसपी को सोसायटी में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में बनी शहर की गाैर ग्रेसियस सोसायटी मंगलवार को कमिश्नर सभागार में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में भी चर्चाओं में रही। बैठक के दाैरान कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने गाैर ग्रेसियस सोसायटी से मुस्लिम परिवार को बाहर करने को लेकर चल रहे विवाद पर डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल से चर्चा की।

कमिश्नर ने कहा कि गौर ग्रेसियस जैसे विवाद बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। किसी के साथ किसी तरह की ज्यादती नहीं होनी चाहिए। इसका किसी को अधिकार नहीं है। गाैर ग्रेसियस में सुरक्षा का माहाैल बनाया जाए।
विज्ञापन


माहाैल खराब करने की किसी को अनुमति नहीं है। मुस्लिम परिवार वहां 18 साल से रह रहा है। सभी को बराबर का अधिकार है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि गाैर ग्रेसियस प्रकरण में डीएम और एसएसपी को उन्होंने डीएम एसएसपी को गाैर ग्रेसियस में सुरक्षा के माहाैल बनाने के निर्देश दिए।

क्या है प्रकरण
गौर ग्रेसियस सोसायटी में लखनऊ निवासी मुस्लिम परिवार रहता है। शनिवार को सोयायटी के कुछ लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने मुस्लिम परिवार से आवास खाली कराने के लिए दबाव बनाया। मुस्लिम परिवार ने इसका विरोध किया तो सोसायटी में हंगामा हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की गई थी। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए आवास खाली कराने की मांंग की थी।

13 लोगों पर हो चुकी है निरोधात्मक कार्रवाई
शनिवार को पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए थे। लेकिन लेकिन रविवार को फिर से लोगों ने हंगामा किया और आवास खाली कराने के लिए कहा। माैके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को पांच पांच लाख रुपये में पाबंद किया। वहीं सोमवार को पुलिस ने मुस्लिम परिवार पर भी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये से पाबंद कर दिया।
विज्ञापन

सोसायटी में फिर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों से की बात
गौर ग्रेसियस सोसायटी प्रकरण को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। मंगलवार को पुलिस दो बार सोसायटी में पहुंची और दोनों ही पक्षों से बात की। हालांकि, किसी भी पक्ष ने कोई दिक्कत नहीं बताई। इसके बाद पुलिस वापस चली गई।

गौर ग्रेसियस सोयायटी में शनिवार से एक मुस्लिम परिवार के रहने को लेकर विरोध चल रहा है। इस मामले में पुलिस और खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। टीमों ने सोसायटी में पहुंचकर जांच पड़ताल की, तब पता चला कि यह परिवार 13 साल से यहां रहता है, लेकिन कभी कोई विवाद नहीं हुआ।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ लोग सोसायटी में मुस्लिम परिवार का विरोध करने लगे थे। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस टीम सोसायटी पहुंची और दोनों पक्षों से बात की।

पुलिस का दावा है कि अब लोगों का कहना है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। विरोध करने वाले लोग शांत हो गए। एसपी सिटी कुमार कुमार विजय सिंह कहना है कि सोसायटी में अब किसी पक्ष को कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें