फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगुर्रा की सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला पूर्ति अधिकारी ने गंगुर्रा सस्ते गल्ले की दुुकान पर निशुल्क खाद्यान्न के बदले रुपये लेने के आरोपी में दुकान को निलंबित कर दिया है। साथ ही डीलर से सात दिनों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गंगुर्रा राशन डीलर ने निशुल्क राशन के पैसे कार्डधारकों से वसूले थे। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर पूर्ति विभाग को सौंप दी थी। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने इस मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों से खाद्यान्न के बदले पैसे लिए गए थे। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और विभाग को रिपोर्ट सौंप दी। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने गंगुर्रा राशन की दुकान को निलंबित कर दिया। साथ ही निर्देश दिए हैं कि पिछले तीन माह के राशन बिक्री के रिकार्ड सहित स्पष्टीकरण सात दिन में उपलब्ध कराए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गंगुर्रा राशन की दुकान को गांव हुलकाबाद की दुकान से अस्थाई रूप से संबंद्ध किया है। वही से ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरित होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच में आरोप सही मिले हैं। डीलर ने निशुल्क खाद्यान्न के पैसे वसूले थे। उनकी दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें