फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, पहले कहा था तोबा से ही खत्म होगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। सांसद ने टीकाकरण कराने के बाद लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की। जिससे टीकाकरण अभियान तेजी से चल सके। मालूम हो सांसद उस समय चर्चा में रहे थे जब उन्होंने कहा था कि कोरोना अल्लाह का अजाब है इसका कोई इलाज नहीं। अगर इलाज होता तो लोगों की जान न जाती। सभी को तोबा करना चाहिए तभी कोरोना खत्म हो सकेगा। वहीं अब टीका लगवाने पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। सपा सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को कोरोना का टीका लगवाया। खुद टीका लगवाने के बाद अन्य लोगों से भी टीका लगवाने का आह्वान किया। सांसद को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम दीपासराय स्थित उनके आवास पर पहुंची थी। डा.नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सांसद को टीका लगाया। सांसद के अलावा उनके पौते और प्रतिनिधि जियाउर्रहमान बर्क ने भी टीका लगवाया। अन्य समर्थकों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। सांसद ने कहा कि टीका सरकार लगवा रही है तो सभी को लगवाना चाहिए। कहा कि सरकार की टीका लगवाने की पहल से कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें