फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फीस पूरी, सुरक्षा अधूरी...130 स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म, फिर भी संचालन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने में महज दो दिन बाकी हैं, लेकिन कई निजी स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे। करीब 130 स्कूल वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। हैरानी की बात यह है कि परिवहन विभाग की चेतावनी और नोटिस के बावजूद स्कूल प्रबंधन नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। नियमों की अनदेखी ने हजारों बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के करीब 190 निजी स्कूलों में 900 से अधिक बसें, वैन और अन्य स्कूली वाहन संचालित होते हैं। इनमें 30 से अधिक निजी स्कूल ऐसे हैं जिनके कई वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक स्कूली वाहनों का समय-समय पर फिटनेस परीक्षण अनिवार्य है ताकि तकनीकी खराबी या दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके, लेकिन कई स्कूल प्रबंधन इस गंभीर जिम्मेदारी को हल्के में ले रहे हैं। जबकि वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल संचालक बच्चों से परिवहन शुल्क लेते हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करीब दो महीने पहले स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की थी। जिन वाहनों में कमियां मिली थीं, उन्हें नोटिस जारी कर फिटनेस समेत सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। कुछ स्कूलों ने प्रक्रिया पूरी कर ली, लेकिन बड़ी संख्या में वाहन अब भी नियमों के दायरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज का कहना है कि परिवहन विभाग फिर से विशेष चेकिंग अभियान चलाने जा रहा है। इसमें यह देखा जाएगा कि जिन वाहनों में पहले कमियां मिली थीं, उन्हें ठीक कराया गया या नहीं। अगर कोई वाहन बिना फिटनेस या जरूरी सुरक्षा मानकों के बच्चों को लेकर चलता मिला तो विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें