फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीएमएस चुनाव में 81 डॉक्टरों ने डाले वोट, 26 को आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह साल बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में मतदान हुआ। मुरादाबाद में संगठन से जुड़े 96 डॉक्टरों में से 81 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब चुनाव परिणाम 26 जून को लखनऊ से घोषित किए जाएंगे। इसके बाद सितंबर में जिला स्तरीय चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में एडी हेल्थ डॉ. आशु अग्रवाल, एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय समेत अन्य डॉक्टरों ने वोट डाले। पीएमएस चुनाव इस बार सरकारी डॉक्टरों की भर्ती, लंबित पदोन्नति, एसीपी और एसएसीपी जैसे मुद्दों के बीच हो रहा है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण तोमर ने बताया कि प्रदेश में कई वर्षों से सरकारी डॉक्टरों की भर्ती लंबित है। वर्ष 2012-13 में भर्ती हुए कई डॉक्टर अब भी लेवल-1 श्रेणी में ही कार्यरत हैं और उनकी पदोन्नति नहीं हो सकी है। करीब 800 डॉक्टरों की एसीपी भी लंबित बताई जा रही है।

प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए मुरादाबाद मंडल से रामपुर घोघर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्रा मैदान में हैं। उनके सामने बदायूं के डॉ. एके वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान से पहले दोनों प्रत्याशी मुरादाबाद जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों से समर्थन की अपील कर चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हर दो वर्ष में होते हैं, लेकिन कानूनी कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से चुनाव नहीं हो पाए थे। अब मतदान संपन्न होने के बाद सभी की नजरें 26 जून को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें