मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में युवक का डेबिट कार्ड बदल रुपये निकालने वाले दोनों आरोपी गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट पेश किए, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
मझोला निवासी राजेश कुमार बुधवार शाम मंडी समिति के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने राजेश को अपनी बातों में उलझा लिया और उसका डेबिट कार्ड बदल लिया था। इसके बाद आरोपी मौके से निकल गए थे। यहां रुपये न मिलने पर राजेश दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल के बराबर स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। आरोपियों ने यहां राजेश के डेबिट कार्ड से बीस हजार रुपये निकाल लिए थे। राजेश ने लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इकबाल और शकी जान बताए थे। दोनों बुलंदशहर के सलेमपुर थानाक्षेत्र के चिट्टा गांव निवासी हैं। दोनों ने बताया कि वह अपने साथी सलमान व अमजद के साथ मिलकर लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर रकम निकालते हैं। पुलिस ने इकबाल और शकी जान से दस-दस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। इनके साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।