फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में किसानों को ढाई लाख तक का इलाज फ्री

Tue, 06 Dec 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सर्वहित बीमा योजना - फोटो : demo
विज्ञापन
बीपीएल कार्ड धारकों और किसानों के साथ ही 75 हजार रुपये सालाना आय तक वाले लोगों को अब एक्सीडेंट होने की सूरत में 2.5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में मिलेगा। जिले में सोमवार को समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का शुभारंभ हो गया। खास बात यह है कि इलाज निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने सोमवार को कॉसमॉस अस्पताल में दुर्घटना उपरांत शुल्क रहित चिकित्सा सुविधा कैंप का शुभारंभ किया। इसके तहत अंजार हुसैन, मोहर सिंह और मुख्तार सिंह के परिजनों ने बताया कि बीमा कंपनी ने उन्हें 2.5 - 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा दी है।

जिलाधिकारी ने कैंप में दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों से उनके इलाज खर्च के बारे में पूछा और डिप्टी सीएमओ डा. रंजन गौतम को निर्देश दिए कि सरकार की योजना के मुताबिक 2.5 लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क कराया जाए।
विज्ञापन


यह रकम अस्पतालों को संबंधित बीमा कंपनी देगी। डीएम ने बताया कि शहर में कॉसमॉस, साईं हास्पिटल और टीएमयू समेत कुल नौ अस्पतालों में फिलहाल यह सुविधा है, इसे और भी विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें