फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त गैस सिलिंडर बढ़ाएगी 2.40 लाख परिवारों के गुझिया की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेखित होली पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने की घोषणा को लेकर जिले में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। होली से पहले सरकार इसका निर्णय ले लेती है तो जिले के 2.40 लाख परिवारों के घरों में गुझिया की मिठास बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में गरीब परिवारों को नि:शुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने की शुरुआत देशभर में की थी, जिनके पास गैस भरवाने और चूल्हा खरीदने के लिए धनराशि नहीं थी सरकार ने उन्हें किस्तों में यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। यह किस्त भी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी से लिया गया था। बाद में यह योजना दिसंबर वर्ष 2019 में बंद कर दी गई थी। इस अवधि में जिले में इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से 2.40 लाख परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
भाजपा सरकार के संकल्प घोषणा पत्र में होली पर उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को मुफ्त गैस वितरण का एलान किया गया है। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश मुख्यालय पर अफसरों ने होली पर मुफ्त गैस सिलिंडर वितरण की तैयारी शुरू कर दी है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर भी प्रशासन और गैस कंपनियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं। कंपनियां और गैस एजेंसी स्वामी शासन से इस आशय के फाइनल आदेश आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

जिले में 2.40 लाख उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं। शासन स्तर से अभी लिखित तौर पर होली पर उन्हें मुफ्त वितरण की तैयारी का आदेश नहीं मिला है, लेकिन सरकार के घोषणापत्र के मुताबिक जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन से आदेश प्राप्त होते ही कनेक्शनधारकों को सिलिंडर वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अजय प्रताप सिंह, डीएसओ
गैस कंपनियों की ओर से इसके लिए तैयारी पूरी रखने का आदेश मिल चुका है, जिसके मुताबिक जिले के सभी गैस कंपनियों के वितरकों ने अपनी तैयारी कर ली है। शासन अथवा प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आदेश नहीं मिला है। अगर शासन-प्रशासन से मुफ्त गैस सिलिंडर मिलने का आदेश मिलता है, तो उस पर सभी गैस वितरक उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को होली के उपलक्ष्य में तत्काल पहला सिलिंडर मुफ्त मुहैया कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन

भूपाल सिंह, अध्यक्ष एलपीजी एसोसिएशन, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें