फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आवास विकास में मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

Fri, 21 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। एक युवक को आवास विकास में मकान दिलाने के नाम पर आठ लाख 20 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई। इस मामले में अदालत के आदेश पर लखनऊ निवासी दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चिड़िया भवन गांव निवासी युवक नरेश की ओर से न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 जुलाई 2023 को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम नितिन कुमार बताया और कहा कि आवास विकास में तुम्हारे नाम से आवंटन हो गया है। आवंटन संबंधी स्वीकृति पत्र लेने के लिए 1550 रुपये ऑनलाइन देने होंगे। नरेश के अनुसार फोन करने वाले ने विश्वास जीतने के लिए उसे अपना आधार कार्ड भी व्हाट्सएप कर दिया।
नरेश का कहना है कि उसने अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग नंबरों पर आवास विकास में मकान मिलने संबंधी आठ लाख 20 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी। किस्तों की पूरी धनराशि ट्रांसफर कर देने और निर्धारित समय बीतने के बाद आवास विकास में आवंटित मकान अपने कब्जे में लेने के लिए जब संबंधित लोगों से संपर्क किया तब उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ के मोहल्ला विकास नगर निवासी महिला गुलफ्शां, उसकी सहयोगी सरिता और तीसरे साथी नितिन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें