फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठाकुरद्वारा में पीड़ित की तहरीर पर हरिद्वार में सिंचाई विभाग में तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के बुद्ध नगर पोस्ट शरीफ नगर निवासी कल्लू सिंह ने ठाकुरद्वारा के बैरमपुर निवासी ऋषिपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। कल्लू सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार में पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड-2 में कार्यरत है। वह वर्तमान में ईसी द्वितीय हरिद्वार में रहता है। ऋषिपाल की ननिहाल बुद्ध नगर में है, जिस कारण उसका वहां आना जाना था। कल्लू सिंह का आरोप है कि ऋषिपाल ने चार साल पहले उसके बेटे की नौकरी सिंचाई विभाग में चपरासी के पद पर लगवाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब तक नौकरी नहीं लग पाई है। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने आरोपी से रकम मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें