फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मुरादाबाद योजना में प्लाट दिलाने के नाम पर बीस लाख ठगी, सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा । नया मुरादाबाद योजना में प्लॉट दिलाने के नाम पर बीस लाख रूपये की ठगी करने के आरोप लगा कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना मंझोला क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने एसएसपी को तहरीर में आरोप लगाया की नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर पांच में कुछ लोगों ने एक प्लॉट दिखाया था। प्लॉट दिखाकर सौदेबाजी हुई थी। प्लॉट का सौदा तय हो गया और बीस लाख रूपये व्याना अदा कर दिया गया।
बीस लाख की रकम देने के बाद जब अशोक ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने को कहा रजिस्ट्री होने के बजाए उसे लगातार तरीखें मिलती रही रही थी। अशोक कुमार को लगा कि प्लॉट की रजिस्ट्री नही होगी। अशोक ने एसएसपी से मामले की शिकायत करके रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई ।
विज्ञापन

एसएसपी ने मामले की जांच पाकबड़ा पुलिस को दी। पाकबड़ा पुलिस को जांच में मामला सही पाया गया। उसके बाद एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिये। अशोक कुमार की तहरीर पर भारत सिंह, विशेष निवासी काशीराम नगर मंझोला और रणदीप व रेनू निवासी मुहल्ला चौधरियान डिडौली अमरोहा, सुधा व कपिल निवासी नोगाव सादात अमरोहा ओर स्वेता निवासी मोड़ा तैया थाना पाकबड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच करके आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें