फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर से 40 लाख की धोखाधड़ी, पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने पांच लोगों पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उन्हें प्लाटिंग के कारोबार में पार्टनर बनाने के नाम पर रकम ली थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हरथला रेलवे स्टेशन हरथला निवासी मोबीन हुसैन प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी मोहम्मद रफी, शेरुआ निवासी विक्की कुमार, कोतवाली के मोहल्ला कटरा नाज निवासी वीरेंद्र कुमार व प्रवीण कुमार गुप्ता और सिविल लाइंस निवासी प्रवीण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि पांचों आरोपी 18 अगस्त 2019 में उनके घर मिलने आए थ। तब आरोपियों ने बताया कि वह मोबीन के घर के पास ही जमीन पर प्लाटिंग कर रहे हैं। उन्होंने मोबीन को भी प्लाटिंग में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया। आरोप है कि उन्होंने मोबीन से कहा कि प्लाटिंग में बड़ा मुनाफा होगा। इसके लिए आरोपियों ने मोबीन प्लाटिंग में पार्टनर बनाने के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि पांचों आरोपी धीरे धीरे जमीन बेचते रहे, लेकिन मोबीन को मुनाफा नहीं दिया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। इसके बाद मोबीन ने अपनी रकम के लिए आरोपियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने रकम लौटने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने थाने से इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें