फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट का बैनामा कराने के नाम पर 4.90 लाख की ठगी, सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्लाट का बैनामा कराने का झांसा देकर 4.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संभल के नखासा थानाक्षेत्र के अख्तारपुर ठिलूपुरा निवासी सुशील कुमार महबुल्लागंज में रहते हैं। उन्होंने जटपुरा निवासी राम सिंह, उसके बेटे नरेंद्र के अलावा भूप सिंह, हितेश ललित, नीतू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें सुशील ने बताया कि आरोपी राम सिंह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्होंने सुशील से बलदेवपुरी स्थित एक प्लाट का सौदा किया था। चार नवंबर 2019 को एग्रीमेंट होने पर सुशील ने आरोपी को 4.90 लाख रुपये दे दिए थे। अब तक आरोपी ने प्लाट का बैनामा नहीं कराया है। सुशील ने बैनामे के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें