फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले पॉलिसी दिलाने के नाम पर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बीमा पॉलिसी का समय से पहले भुगतान कराने का झांसा देकर साइबर ठगी करने गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके साथियों ने बिजली विभाग के एसडीओ को झांसा देकर चार लाख 64 हजार 95 रुपये की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार में रहने वाले बिजली विभाग के एसडीओ जागेश कुमार ने शिकायती पत्र दिया था कि साइबर ठगों ने उन्हें कॉल कर झांसा दिया कि वो उनकी बीमा पॉलिसी का समय से पहले भुगतान करा देंगे। आरोपियों ने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर कॉल की थी। इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया था। आरोपियों ने कहा था कि वह बीस लाख रुपये का भुगतान करा देंगे। इसके अलावा आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भेजकर बताया था कि उनका बीमा पॉलिसी फाइनल हो गई है। इसके लिए जीएसटी का चार्ज जमा करने होगा। आरोपियों ने जागेश से कई बार में चार लाख 64 हजार 95 रुपये जमा करा लिए थे। साइबर अपराध थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन और बैंक खाते के जरिये एक आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अभिषेक निवासी ए 383 चिराग दिल्ली थाना मालवीय नगर( दिल्ली) तक पहुंच पाई गई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस कबूला है कि उसके साथी लोगों को कॉल कर उन्हें बीमा पॉलिसी का समय से पहले ही भुगतान कराने का झांसा देकर उनसे अपने खातों में रकम जमा करा लेते हैं। आरोपी ने कबूला है कि जागेश से भी रुपये जमा कराए थे। आरोपी ने कबूला कि वह स्नातक कर चुका है। रोजगार की तलाश कर रहा था। तब ही दिल्ली में साइबर ठगी करने वाले युवकों से उसकी जान पहचान हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें