इसी कांप्लेक्स में चल रहा था ठगी का कॉल सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
कटघर में बेरोजगारों से ठगी का कॉल सेंटर चला रहे चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच लैपटॉप, 21 मोबाइल, एटीएम, बैंक की पासबुक बरामद हुई है। गिरोह का सरगना 12 वीं पास है, जिसने कई राज्यों के 50 से ज्यादा बीटेक और एमटेक पास कर चुके बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगा। आरोपी करीब 20 लाख की रकम ठग चुके है्।एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि फतेहपुर के रविकंात से नौकरी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख रुपये ठग लिए गए थे।
इसकी शिकायत पर सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रोडवेज पीतल बस अड्डे के पास हरि बिल्डिंग में रविवार को छापेमारी की गई। वहां कैरियर डेवलप के नाम से कॉल सेंटर खोला गया था। जहां से बीटेक पास तालेवर सिंह निवासी अहमद नगर पचतौरा जिला संभल, 12वीं पास अनुज कुमार निवासी लखीमपुर खीरी, एमए पास राजकुमार निवासी मंडी धनौरा जिला अमरोहा और आलोक निवासी हरदोई को गिरफ्तार किया गया हैं।